फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के राजगद्दी वार्ड निवासी वसीम उल्लाह अंसारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार संपत्ति व अन्य विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनका पहले से विवाद चल रहा था, जिसमें उन्हें कई बार मारपीट कर घायल किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। निर्देश के अनुपालन में रामपुर कारखाना पुलिस ने शहरयार व नेहा उर्फ सिदरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें