फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। कस्बे के पुराना बस स्टेशन मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने पति सहित परिवार के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि पति सहित ससुराली उसे जबरन तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। नहीं देने पर उसे व बेटी को मारने की धमकी दे रहे हैं। पुराने बस स्टेशन निवासी रंभा देवी पत्नी अभय जायसवाल ने तहरीर में कहा है कि मेरी कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। मेरी चार वर्षीय पुत्री देवांशी है। पति अभय जसयसवाल, देवर अभिषेक जायसवाल, सास व श्वसुर जबरन तलाक का कागज बनवाएं हैं। तलाक देने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें