सलेमपुर। नगर के पाठशाला रोड स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में रविवार की दोपहर अज्ञात चोर ने घुस गया। दुकान सुनसान देख अंदर रखा तिजोरी से सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सका। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। संवाद