भटनी। पुरानी रंजिश में महिला के साथ अभद्रता, मारपीट व अन्य आरोप में पुलिस ने सोमवार को 15 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में
26 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट आदि का आरोप लगाया गया था। इसमें गांव के ही कई लोग लाठी-डंडा और ईंट लेकर पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई।