फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव में पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों से 13 लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों का शांतिभंग में भी चालान किया था। घटना के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभालते हुए घायलों को बेहोशी की हालत में अस्पताल भेजवाया था। खखड़ी गांव निवासी विश्वनाथ चौहान और राजमंगल चौहान के परिवार के बीच भूमि विवाद चलता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह विवादित भूमि पर एक पक्ष छप्पर डालने लगा।
विश्वनाथ पक्ष ने उसे रोका तो बवाल होने लगा। दिनभर किसी तरह मामला शांत रहा। जबकि रात में जब दोनों परिवार के लोग इकट्ठा हुए तो जमकर बवाल शुरू हो गया और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इस बीच दोनों तरफ से 12 लोग लहुलुहान हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बेहोशी हालत में अस्पताल भेजवाया था।
इस मामले में पुलिस ने बुधवार को राजमंगल पक्ष से उनकी बहू दुर्गावती देवी की शिकायत पर पिंटू चौहान, नितेश चौहान, कपिल चौहान, श्याम चौहान, अवधेश चौहान, विमलेश चौहान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरे पक्ष के विश्वनाथ की शिकायत पर बिहारी चौहान, हरेंद्र चौहान, हीरालाल चौहान, राजमंगल, विरेन्द्र चौहान, राजन और विलाश के खिलाफ धारा 147, 308 सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें