फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व विधायक समेत 10 पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के रनिहवा गांव में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक समेत दोनों पक्ष से 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष ने घटना के लिए पूर्व विधायक पर उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शाम को दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान रंजिश रखने वाले पड़ोसी ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने अभद्रता का भी आरोप लगाया। घटना के लिए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को भी जिम्मेदार बताया था। इस पर पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, राकेश कोहार, अमृता, अनुष्का, ऊषा, प्रेमलता पर प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं दूसरे पक्ष के अंजिला प्रजापति की तहरीर पर मारपीट के आरोपी वीरेंद्र तिवारी, विजय, आकांक्षा और प्रसाद तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें