सलेमपुर। दो दिन पहले टेंट का पैसा मांगने को लेकर हुई पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने मधवापुर के चार लोगों पर पीटने, अपमानित करने व जान मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
मधवापुर गांव की सपना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति जय कुमार टेंट का काम करते हैं। 9 मई को उसके पति गांव के विपिन के घर टेंट का पैसा मांगने गए थे। वहां से घर आते समय रास्ते में श्रीधि प्रसाद, उनके बेटे विकास व अर्जुन व अभिषेक प्रसाद पुत्र गुड्डू प्रसाद ने लाठी डंडे व ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया, जिससे जय कुमार को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर परिवार व गांव के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावर गाली और जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद