कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। लपटें देखकर ग्रामीण बुझाने दौड़े तब तक झोपड़ी जल गई। झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। झोपड़ी में रखे अनाज, ओढ़ना, बिछौना सहित हजारों रुपये के रोजमर्रा के सामान जल गए।
कोन्हवलिया निवासी अनिल कुमार कश्यप पुत्र रमाकांत की रिहायशी झोपड़ी देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया मोड़ पर सड़क के किनारे थी। उसमें पांच बकरियां बांध कर झोपड़ी के बगल में ही कुछ दूर पर बैठे थे। दोपहर में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। लपट के साथ धुआं निकलने लगा तो परिवार के लोग व ग्रामीण बदहवास होकर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक पूरी झोपड़ी जल कर राख हो गई। झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई, जबकि उसमें रखे चौकी, चारपाई, ओढ़ना, बिछौना, कपड़े और अनाज जल गए।