मईल। करीब साढ़े चार माह पूर्व मईल पेट्रोल पंप के पीछे नाले में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसकी पत्नी और सहयोगी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मईल गांव निवासी महावीर (35) की मौत पानी में डूबने से होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई थी। हालांकि, मां प्रभावती देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय में गुहार लगाई थी। सीओ रंजना सचान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद