देवरिया। महिला की पहचान का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाने के अज्ञात आरोपी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि अज्ञात शख्स महिला का नाम, फोटो और निजी जानकारी इस्तेमाल कर उनके दोस्तों व परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजने के साथ संदेश भी कर रहा था। मामले की जांच इंस्पेक्टर शशिभूषण राय को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। संवाद