फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विसर्जन जुलूस में तलवार लहराने पर दो नाबालिगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तलवार लहराने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों के पास से तलवार बरामद की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरा बाबू गांव में जय मां दुर्गा क्लब की ओर से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। 28 अक्तूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लड़कों के तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
गढ़रामपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने ग्राम प्रधान और जय मां दुर्गा क्लब के अध्यक्ष रिंकू पटेल से पूछताछ की। जांच में वीडियो में तलवार लहराते दिख रहे लड़कों की पहचान मुंडेरा बाबू गांव निवासी दो नाबालिगों के रूप में हुई। इसके बाद चौकी प्रभारी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ बलवा, सरकारी आदेश के उल्लंघन, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि विसर्जन जुलूस में तलवार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों के पास से तलवार बरामद की गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें