तरकुलवा। बहनोई को बंजरिया बाजार से घर लाने गए एक शख्स को तीन दिन पहले लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खैराट गांव निवासी अभय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 22 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने बहनोई को लाने बंजरिया बाजार गए थे। उसी दौरान पोखरभिंडा गांव के हनन पठान और दो अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद