लार रोड। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में लार पुलिस ने पांच लोगों पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विवाहिता से चार लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी।
एसओ निर्भय कुमार ने बताया कि लार कस्बा निवासी पूर्णिमा सैनी ने शिकायती पत्र देकर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू सैनी, विनोद सैनी, शकुंतला देवी, विशाल सैनी निवासी डीहा, जहानागंज (आजमगढ़) और आरती राजभर निवासी अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद