फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में एक जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुमित्रा देवी ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 29 मार्च की सुबह वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रही थीं। इसी दौरान पट्टीदार सिंहासन, विक्की, विकास, सिंधु, लालमती देवी, भोलू, रूबी और कुन्ती देवी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं।
आरोप है कि शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचीं उनकी पुत्रियां गुड़िया और संजना को भी मारापीटा गया। जान बचाने के लिए घर में घुसने पर आरोपितों ने घर में प्रवेश कर हमला किया और सामान में तोड़फोड़ की। प्रार्थना पत्र में एक युवती के साथ अभद्रता तथा दूसरी का गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय की शरण लेने पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें