फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर 11 पर प्राथमिकी

Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुजहनाघाट में सीमांकन का पत्थर को उखाड़ कर फेंकने और माना करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजहनाघाट निवासी रामदेव ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उन्होंने ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए उप जिलाधिकारी कोर्ट में वाद दाखिल किया था। 26 जुलाई 2026 को एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जमीन की पक्की पैमाइश कर पत्थर नसब की कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि 19 अगस्त को पटीदार एक राय होकर सरकारी पत्थर को उखाड़ कर साइकिल पर लेकर चले गए।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामनाथ, हरिशंकर, रामशंकर, सुरेन्द्र बहादुर, सम्पाती देवी, संग्राम, शालू, संगीता, उर्मिला, वंशराजी देवी व गुड्डी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें