देवरिया। जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को एसटीएस और एसटीएलएस की बैठक हुई। डीटीओ डॉ. रंजीत कुशवाहा ने कहा कि टीबी के मरीजों को ढूढें। गांव-गांव भ्रमण करें और आशा कार्यकर्ता के सहयोग से जहां मरीज मिला है। उसके आसपास के घरों के लोगों से संपर्क करें। उनसे लक्षण के बारे में जानकारी करें।
कहा कि टीबी मरीज के घर जाकर कंसल्टेंट व जीओ टैगिंग निक्षय पोर्टल पर करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संभावित रोगियों के बलगम का सैंपल लेकर उसकी जांच कराएं। दवा की उपलब्धता है। जिस जगह कमी है वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को रोगी कल्याण समिति से खरीदारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे उपलब्ध कराने को कहें। किसी भी मरीज को दवा की कमी न होने पाए। सभी को दवा समय से उपलब्ध कराई जाएगी। यहां स्टोर से दवा का वितरण भी किया गया। इस दौरान डीपीसी देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, एसटीएस मांधाता सिंह, एसटीएलएस सुनील सिंह, अब्दुल, उदयभान उपाध्याय आदि मौजूद रहे।