फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन से साइड लेने में हुआ विवाद, मारपीट- वीडियो वायरल- सड़क पर फैल गई दहशत

Thu, 20 Feb 2025 06:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पड़री चौराहे पर ट्रक से साइड लेने के चक़्कर में एक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़री गांव के कुछ मनबढ़ युवक ट्रक वाले से कहासुनी करने लगे। देखते देखते कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। आधा दर्जन से अधिक युवक एक युवक की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करते युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पडरी चौराहे पर का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ मनबढ़ युवक मारपीट करते नजर आ रहे है। इस दौरान कुछ लोग पीट रहे युवक को बचाने का भी प्रयास कर रहे है। इधर सरेरा मारपीट की घटना के चलते कुछ देर लिए आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन



क्षेत्र के पड़री चौराहे पर ट्रक से साइड लेने के चक़्कर में एक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़री गांव के कुछ मनबढ़ युवक ट्रक वाले से कहासुनी करने लगे। देखते देखते कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। आधा दर्जन से अधिक युवक एक युवक की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने सरेराह हो रही इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह देख मारपीट कर रहे आरोपी भाग निकले। पुसिल ने पहले सुचारु रुप से आवागमन बहाल करवाया।

इसके बाद घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएसआई सतगुरु मिश्रा ने बताया की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें