थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे मनबढ़ युवाओं का गैंग पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका है। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर की शक्ति के बाद तरकुलवा पुलिस ने सोमवार की रात 007 व थाना क्षेत्र के 302 गैंग से जुड़े 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह रील बनाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों में दहशत पैदा कर रहे थे।
उधर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। पुलिस की इस शक्ति के चलते गैंग के अन्य सदस्यों में खलबली मची हुई है।देर रात सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने थाने पहुंच कर सभी से पूछताछ की।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के रहने वाले मनबढ़ युवक अभी तक रॉयल ब्रदर्स, 005 के नाम से गैंग बनाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहे थे। मगर कुछ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में दो मनबढ़ों को गोली लगने से बाद विलुप्त हो गया था। कुछ समय बीतते ही यह गिरोह 007 थाना तरकुलवा 302 के गैंग के नाम से संचालित होने लगा।
लार में 302 गैंग सामने आने पर 26 जनवरी को उसके उत्पाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को इंस्टाग्राम पर भय फैलाने को लेकर दहशत फैलाने वाला वीडियो डालने पर देर रात दबिश देकर उठा लिया।
यह बाइक में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर चलते थे, जिसकी शिकायत पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। सोमवार की रात एक फंक्शन में पुलिस पहले से ही नजर लगाई हुई थी। वहीं से 11 युवकों को थाने उठाकर लाकर पूछताछ की तथा उनकी तीन बाइकों को सीज कर दिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी-
1-दुर्गेश उर्फ दीपक यादव निवासी तरकुलवा 2- मोहम्मद कैफ निवासी रतनपुरा 3-युसूफ अंसारी निवासी रतनपुरा 4- आकाश कुमार निवासी मठिया रती 5- सत्यम यादव निवासी दुबेटोला 6- दीपू प्रजापति निवासी दुबे टोला 7- विक्की यादव निवासी सोनहुला रामनगर 8-विनय पासवान निवासी सोनहुला रामनगर, 9 -करण यादव निवासी कनकपुरा 10- शेखर राजभर निवासी तरकुलवा 11- विशाल यादव निवासी दुबेटोला