सलेमपुर। चांदपलियां गांव में एक दिन पूर्व ईंट हटाने को लेकर मारपीट हुई। इस मामले में तीन लोगों पर शुक्रवार को मारपीट व जान मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। दिनेश ने तहरीर में कहा है कि पांच अक्तूबर की सुबह 6:30 बजे हमारे छत के उपर लगे ईंट को हटाने की बात को लेकर वे अपने चचेरे भाई टेंगरी से पूछा तो टेंगरी, उनकी पत्नी सकला देवी, उनकी बेटी काजल मुझे व उसकी भतीजी नीतू कुमारी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।