फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य शिविर में 389 मरीजों का हुआ परीक्षण, वितरित की गई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बैतालपुर उपनगर के लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता पासवान ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इसमें 389 मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें दवा वितरित की गई। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक, कान व गला रोग, शुगर और बीपी की जांच हुई। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गोविंद मणि रहे। आयोजन मुकेश राव के संयोजन में हुआ। इस दौरान मुकेश राव, डॉ. आनंद, डॉ. जन्मेजय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रागिनी मिश्रा, डॉ. देवेश कुमार, विवेक शाही, सूर्यप्रकाश मणि, उमेश धर द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र पांडेय और अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें