फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, बोलेरो व स्कार्पियों को ईंट पत्थर से तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। क्षेत्र के खखडी़ गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार रात विवाद हो गया। जिसमें मनबढ़ों ने एक बोलोरो और एक स्कार्पियों को ईंट पत्थर से तोड़ दिया। पीड़ित ने खुखुंदू थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी रामपुकार यादव के घर से दो दिन पूर्व भटनी क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। बारात में कुछ लोगों ने विवाद करते हुए बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बरात लौटने के बाद रामपुकार ने गाड़ी की मरम्मत कराई, जिसके चलते बगल के लोगों के रिश्तेदार द्वारा मारपीट करने की बात को लेकर कहासुनी होने लगा। इसी बीच शनिवार रात मारपीट के साथ दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे से अधिक ईंट पत्थर चले। जिसमें रामपुकार यादव, मुकेश यादव समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा तहरीर मिली है। जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें