फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार पर मारपीट, गैर इरादतन हत्या का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेन्दहा गांव में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट, गैर इरादतन हत्या का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। फरेन्दहा गांव के संतोष पुत्र देवनारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 9 मई को दिन में 1 बजे के करीब गांव के अशरफ, नदीम, सोनू और पान मुहम्मद अनायास दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उक्त सभी लोग हाथ में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से मारने लगे। मना करने पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे उनका कान फट गया और वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। तभी बीचबचाव करने आए करन को आरोपी मारने-पीटने लगे। जिससे उसकी अंगुली फट गई और संजय को भी चोट आई। आरोप है उक्त लोग जाते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दिए। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या का प्रयास और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें