फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरडीहाल दल में चुनावी रंजिश में मारपीट

Sun, 03 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजााला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरडीहा दल गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके घर वालों की लोगों ने पिटाई कर दी। जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



गांव के रामाश्रय वर्मा की पत्नी माया प्रधान पद के चुनाव में प्रत्याशी थीं। वह चुनाव हार गईं। आरोप है कि चुनाव लड़े एक अन्य प्रत्याशी के समर्थकों से चुनाव के दौरान नोकझोंक हुई थी। इस बात को लेकर एक पक्ष ने शनिवार की रात करीब आठ बजे प्रत्याशी रही माया वर्मा के घर पर धावा बोल दिया।

दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। रात में मारपीट को देख मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्याशी माया वर्मा, उनके पति रामाश्रय वर्मा, दयानंद वर्मा, प्रिंस, बिंदू देवी, पूजा और प्रिया घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रामाश्रय वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें