सलेमपुर। पुरानी रंजिश को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति की बगल के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। दो दिन बाद पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र औरंगाबाद अब्दुल हई सिद्धीकी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि घर के बगल का अजमल रविवार की शाम करीब 4.30 बजे मेरे दरवाजे पर आया। पुरानी रंजिश को लेकर मुझे गाली देने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने लाठी-डंडे से जमीन पर गिरा कर मारने लगा। आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। हमलावर थाने पर जाने जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने अजमल के खिलाफ मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। संवाद