फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास का खींचा गया खाका

Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को चेयरमैन श्रीराम यादव की देखरेख में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सभासदों ने विकास कार्य सहित त्योहार को देखते हुए वार्डों के साथ साथ छठ घाट की साफ सफाई तथा गांधी चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में सभासद हरिश्चंद्र प्रसाद, विमला देवी, जोया अख्तर, विरेंद्र यादव, सूर्यनारायण, अशोक गुप्ता, सीमा देवी, तेजप्रताप पांडेय, कर्मवीर रौनियार, कमला देवी, इमला देवी, कविता देवी दीपक सैनी ने विकास कार्य सहित दीपावली पूजन, छठ पूजा को देखते हुए वार्डों के अलावे छठ घाट की साफ सफाई, नगर में खराब इंडिया मार्का हैंडपंप तथा खराब पड़ी आधे से अधिक लाइटों को रिपेयर कराने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष के अनुमानित बजट की पुष्टि पर विचार किया गया। सभासदों के सुझाव को गंभीरता से लिया। कहा कि नगर को विकास की गति देने में आप सभी का सहयोग चाहिए। दीपावली और छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत विशेष तैयारी में जुटी है। नगर के मुख्य सड़क पर छोटे व्यापारी ठेला खोमचा लगा देते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नगर पंचायत का सहयोग व्यापारी भाई करेंगे तभी तो नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा। चेयरमैन ने दीपावली पूजन, छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया।अधिशासी अधिकारी हिमांशू प्रताप सिंह ने नगर पंचायत की आय बढ़ाने, संचारी रोग की रोकथाम तथा आगामी त्योहार पर साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन व पेयजल व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान सभानंद लिपिक, अजनी कुमार सिंह, जयगोविंद, बब्लू कुमार, मनोज पटेल, अनुपम मिश्रा, रंजीत कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें