फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गढ़रामपुर में बीयर की दुकान पर मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बे में बीयर की दुकान के मालिक के साथ दीपावली की रात दुकान पर पूजा के दौरान मारपीट एवं पैसा छीनने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बीयर व्यवसायी वेद प्रकाश जायसवाल पुत्र गंगा प्रसाद जायसवाल की गढ़रामपुर कस्बे में बीयर की दुकान है। कुछ लोगों ने दीपावली के दिन दुकान पर पूजा के दौरान मारपीट की और पैसा छीनने का प्रयास किया। व्यवसायी की तहरीर पर थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू के प्रमोद राव, कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोईया के नन्हे प्रसाद, गोबरी सहित चार लोगों पर मारपीट जानमाल की धमकी, बलवा का केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें