फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कल नहाय खाय से शुरू होगा छठ महापर्व, तैयारी शुरू

विज्ञापन
छठ वेदी की रंगाइ करती युतिया।संवाद
विज्ञापन
- नदी-घाटों पर वेदियां बनाने एवं इनकी रंगाई-पुताई का चल रहा कार्य
विज्ञापन

- बाजार में भी सजने लगी हैं प्रसाद सामग्रियों की दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। छठ महापर्व को लेकर नदी-घाटों पर साधकों की ओर से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। नई छठ वेदियों को बनाने एवं पुरानी की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। पर्व को लेकर अब बाजार में में चहल-पहल बढ़ गई गई है। कपड़े, आभूषण की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ इधर बढ़ गई है।

17 नवंबर दिन शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो रहा है। 18 नवंबर को खरना के बाद 19 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को और 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य का व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। चार दिवसीय पर्व को लेकर जनपद में भी उत्साह व उमंग का माहौल दिखने लगा है। इसकी तैयारी में लोग जुट गए हैं। पर्व के मद्देनजर नगरपालिका व नगर पंचायतों क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पाेखरों व तालाबों की सफाई, किनारे बने छठ वेदी की रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। घाटों की तैयारी के साथ लोग खरीदारी के लिए बाजार में भी पहुंच रहे हैं। बैकुंठपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य पं.विवेक उपाध्याय ने बताया कि नहाय खाय के अंतर्गत व्रती समीप के नदी या तालाब पर जाकर स्नान करती हैं और उसके बाद घर आकर कद्दू व चावल पकाया जाता है।
विज्ञापन

सायंकाल एक समय कुछ प्रसाद ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन व्रती महिला उपवास करती हैं और सायंकाल पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं, इसी को खरना कहते हैं।

-
डीएम एवं एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने बुधवार को छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। शहर के परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर, लच्छीराम पोखरा सहित अन्य घाटों पर सुरक्षा इंतजाम को देखा। डीएम ने कहा कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम रहेगा। ईओ, बीडीओ व एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब, नदी में बैरिकेडिंग, नदी-घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता कराएंगे। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था होगी। जिससे वाहनों की वजह से जाम न लगे।

-




भाटपाररानी के रानी पोखरा पर छठ महापर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा

...फोटो समाचार



भाटपाररानी।छठ महापर्व की तैयारी गांव से लेकर शहर तक शुरू हो चुकी है। उपनगर के रानी पोखरा पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पोखरे के चारों तरफ सीढियोंं का निर्माण एवं साज सफाई जोरों पर चल रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता स्वयं कार्य में लगे मजदूरों के साथ पोखरे की सफाई एवं घाट का निर्माण कार्य देख रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार पोखर के चारों तरफ भव्य प्रकाश एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जहां व्रती महिलाएं छठ वेदी बनाकर पूजा अर्चना करेंगी।इसके लिए पुराने छठवेदियों को हटाकर पर्याप्त जगह की व्यवस्था कर दी गई है। महिला श्रद्धालु इस वर्ष बालू की वेदी बनाकर पूजन कार्य करेंगी। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन पर्याप्त मात्रा में बालू, रंग गुलाल आदि की व्यवस्था करेगा। इस दौरान अजय आर्य, डाॅ. डीके शर्मा, गुलाब मद्धेशिया ,जितेंद्र पटेल सहित अनेक सभासद एवं नगर पंचायत के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा गांवों के छठ घाटों पर भी ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य साज सफाई कराना शुरू कर दिए हैं। ग्राम प्रधान चनुकी घाट पर ग्राम प्रधान सावित्री पांश्य ने इस वर्ष 75 नई छठ वेदी बनाकर श्रद्धालुओं को सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें