भटनी। पुरानी रंजिश में रजवल चौराहे पर दुकानदार व एक परिवार के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई। शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
भटनी के रजवल गांव चौराहे पर वीरबहादुर दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर गांव के ही पंकज से उनका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों तरफ से थाने में तहरीर देकर एक दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाए गए।
शनिवार को पुलिस ने प्रिंस यादव, पंकज यादव, पीयूष यादव, आशीष, अन्नू यादव, वीरबहादुर यादव, रंगबहादुर और सोनू पर मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।