बनकटा। थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी ऋतिक कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार पांच फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने दोस्त संदीप, धीरज गोंड व सिट्टू गोंड के साथ अकटही बाजार स्थित दरियाव मोड़ पर खड़ा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर करन गोंड पुत्र उदय चंद्र गोंड़ निवासी रघुनाथपुर, भोला अंसारी पुत्र किताबुद्दीन अंसारी तथा कुछ अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए मंजय प्रसाद को भी पीटने का आरोप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बनकटा विशाल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर करन गोंड़, भोला अंसारी सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद