फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फब्तियां कसने के विरोध पर मारपीट, आठ गंंभीर

Mon, 30 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करौंदी काटा गांव में फब्तियां कसने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। पुलिस दोनों पक्षों से छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के करौदी काटा गांव निवासी रघुवीर चौहान (45) और दूसरे पक्ष के संजय कुमार कन्नौजिया (45) के बीच शनिवार रात को मारपीट हो गई। एक पक्ष के रघुवीर का कहना है कि गांव के मोड़ पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, रघुवीर के राम रतन चौहान (25), सुखदेव चौहान (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
उधर, दूसरे पक्ष से संजय कुमार कनौजिया का कहना है कि गांव में किसी दूसरे से रघुवीर की हमारे दरवाजे पर मारपीट होने लगी। बीच-बचाव करने पहुंचा तो वार कर सिर फोड़ दिया गया। इसी बीच हमलावरों ने बेटी निक्की सागर (22), भाभी शैला देवी (50), पिता भुट्टी प्रसाद (85) और नितेश कुमार (23) को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें