बरियारपुर। थाना क्षेत्र के भंड़सरा में बुधवार की दोपहर दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के भरसड़ा गांव निवासी भिखु गोड़ ने आरोप लगाया कि मैं अपनी जमीन में मिट्टी भरने का काम कर रहा था। उसी समय मेरे पट्टीदार आकर काम रोकने लगे। विरोध करने पर हमको और मेरे लड़के को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया उसके बाद थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। संवाद