फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट की घटनाओं में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर, एकौना। नगर के पकड़ी वार्ड और कोलकेशव गांव में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया। पकड़ी वार्ड के देवानंद पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह मोहल्ले के दो युवक पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पिटाई की। लोगों के बीच बचाव करने पर वह फरार हो गए। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। घटना में निखिलेश और राज पांडेय पर पुलिस ने कार्रवाई की। दूसरी घटना में कोलकेशव गांव की होशिला देवी की सूचना पर नंदकिशोर यादव पर केस दर्ज हुआ। महिला ने जमीन के विवाद को लेकर सोमवार की शाम उसकी और बुजुर्ग सूसर, सास की पिटाई करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें