फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाली के विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Fri, 01 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नाली विवाद को लेकर मारपीट के मामले पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आनंद नगर निवासी नूर मोहम्मद सिद्दीकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के सामने से गुजरने वाली नाली से चौराहे का गंदा पानी निकलता है। पास में आरा मशीन संचालित करने वाले मोहम्मद अली उर्फ टीपू ने नाले में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया, जिससे पानी रुकने लगा। विरोध करने पर मोहम्मद अली उर्फ टीपू, उमर खान व सब्बीर लाठी-डंडा लेकर उनकी दुकान में घुस आए और उनके बेटे अनीश सिद्दीकी की बेरहमी से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें