फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्केस्ट्रा में मारपीट, एक घायल, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के भरौली गांव में तिलक समारोह में चले रहे आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जख्मी व्यक्ति की तहरीर पर लार पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। भरौली गांव में एक व्यक्ति के घर तिलक कार्यक्रम था। इसमें आर्केस्ट्रा हो रहा था, आर्केस्ट्रा के दौरान गांव के कुछ युवक मौजूद थे। किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें भरौली निवासी प्रमोद घायल पुत्र सालिक दुबे हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इटहुरा गांव निवासी भुवर कुमार व मोनू मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें