फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में मारपीट, 17 का चालान

Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के पांच अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश, भूमि विवाद, राहगीरों से मारपीट करने और पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने मंगलवार को 17 लोगों का हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


खुखुंदू कस्बे में पारिवारिक विवाद को लेकर सास-बहू के बीच दो दिनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से बहू नीतू और दूसरे पक्ष से ससुर झारखंडे मध्देशिया,सास श्याम पति, देवर आशुतोष मध्देशिया, जबकि अहिरौली गांव में भूमि बटवारे को लेकर हुई मारपीट में मुन्ना ठाकुर, दूसरे पक्ष से नारद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर को हिरासत में ले लिया। वहीं, खखड़ी में पुरानी रंजिश और भूमि विवाद में हुई मारपीट में विरेन्द्र चौहान, दूसरे पक्ष से जयप्रकाश चौहान, रितेश कुमार चौहान, शिवकुमार चौहान, मंगरईची में हुए विवाद में राम नक्षत्र, नरेंद्र प्रसाद, दूसरे पक्ष से कमलेश प्रसाद, मनीष प्रसाद, बरडीहा लाला में राहगीरों को रोककर मारपीट करने पर नबी हुसैन को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें