फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव का मामला
विज्ञापन

- धान की रोपाई कर घर लौटी छात्रा नलके पर हाथ-पैर धोते समय हुए हादसे का शिकार
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में बाहर नलके पर हाथ-पैर धोते समय कक्षा पांचवीं की एक छात्रा करंट लग गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां डाॅक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि छात्रा धान की रोपाई कर घर लौटी और नलके पर हाथ-पैर धोते समय हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी राजाराम चौहान की चार संतानों में सुधा कुमारी (12) सबसे छोटी बेटी थी। वह रविवार को मां मंजू देवी, बड़ी बहन स्वेता, भाई प्रेम और सागर के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होने पर सुधा सबसे पहले भागते हुए घर आई और दरवाजे पर लगे नलके को चलाकर हाथ-पैर धोने लगी। इसी बीच उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गई। पीछे से दौड़ते-भागते पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां डॉक्टर ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई प्रेम और सागर मां और बहन को संभालते हुए खुद फुट फुटकर रोने लग रहे थे।
विज्ञापन

थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से छात्रा की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें