फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता के स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

Wed, 26 Aug 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में संघर्ष का दृश्य
विज्ञापन

विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। भाजपा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत के लिए मंगलवार को खरोह चौराहे पर जुटे सलेमपुर क्षेत्र के दो नेताओं के समर्थक गाड़ी आगे-पीछे करने के विवाद में एक-दूसरे पर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्टी के झंडे में लगा डंडा लोग एक-दूसरे पर बरसाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक नेता के वाहन चालक को भी पीटा गया। खरोह चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के वायरल वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को गाली देते दिख रहे हैं। एक युवक को पीट रहे कार्यकर्ताओं को नेताओं की सुरक्षा में लगे गनर हटा रहे हैं।
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। भाजपा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के जनपद में आगमन पर स्वागत के लिए मंगलवार को खरोह चौराहे के पास पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी बीच सलेमपुर क्षेत्र के दो नेताओं के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक दूसरे को वाहनों के किनारे व बीच से लोग दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से मार रहें हैं। दोनों पक्षों से छह-सात लोग चोटिल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें