फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आग, एक बीघा फसल राख

Mon, 28 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के खजुहा गांव में खेत में लगी आग से राख हुई गेंहू की फसल
विज्ञापन
रुद्रपुर में खेत में खड़ी फसल में आग लगने से एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग सड़क के किनारे फेंके गए कूड़े से उठी चिंगारी से लगी। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची।
विज्ञापन


खजुहा गांव के रहने वाले संतोष पांडेय का गांव के सिवान में खेत है। खेत में उन्होंने गेहूं की बुआई की है। रुद्रपुर पिड़रा मार्ग के किनारे मझने पुल के समीप नगर का कूड़ा फेंका जाता है। सोमवार की दोपहर कूड़े से उठी चिंगारी खेत में पहुंच गई। देखते ही देखते गेहूं की फसल जलने लगी। करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप की ओर आग बढ़ती देख लोगों के होश उड़ गए।

पंप पर लगे मोटर को चालू कर लोग आग बुझाने में लग गए। आग का भयावह रुप देखकर किसानों में भय समा गया। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब घटना स्थल पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। आग की चपेट में आने से संतोष पांडेय का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग से हुई क्षति का तहसील प्रशासन की ओर से पहुंचे लेखपाल ने आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें