फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइनेंस कंपनी का फील्ड ऑफिसर चार लाख रुपये लेकर फरार

Mon, 06 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के यूनिट मैनेजर के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के एक फाइनेंस कंपनी का फील्ड ऑफिसर कंपनी का करीब चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जानकारी पर यूनिट मैनेजर के शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मामले में दो लोगों पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी कंपनी के दोनों कर्मचारी कुशीनगर जिले के रहने वाले है। कार्रवाई के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
भटनी नगर के बाईपास रोड साहोपार तिराहे के पास एक फाइनेंस कंपनी संचालित है। कंपनी लोगों को सदस्य बनाकर कंपनी से जोड़ती है और जरूरत पड़ने पर उन्हें लोन देती है। लोग अपने लोन का किस्त कंपनी के फील्ड अफसर के माध्यम से बैंक को देते है। इन दिनों कुछ सदस्यों ने लोन का किश्त जमा किया था, लेकिन बैंक में जमा नहीं था। शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों ने पीड़ित सदस्यों से मुलाकात कर इसकी जांच की तो फील्ड अफसर की लापरवाही सामने आई। जांच में करीब चार लाख रुपये का गबन करने वाले लापरवाह कर्मचारियों को बाईपास रोड स्थित ब्रांच पर बुलाया गया तो वह नहीं आए। कंपनी मालिक के निर्देश पर यूनिट मैनेजर राकेश तिवारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने फील्ड अफसर भास्कर मिश्र व उनके सहयोगी अनिल मिश्र निवासी पृथ्वीपुर दूधई थाना विशुनपुरा कुशीनगर के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि लोगों से रुपये वसूल कर फाइनेंस कंपनी में न जमा करके फरार होने पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें