फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहार खत्म... लौटने लगे लोग, थम गए पहिए

Wed, 18 Nov 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली और छठ पर्व की छुट्टियां बिताने के बाद लोगों के वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवाली और छठ त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर आए थे। इनमें से बहुतेरे लोग टिकट और अन्य दिक्कतों से बचने के लिए अपने वाहनों से घर पहुंचे थे।
त्योहार बाद उनके लौटने का सिलसिला शुरू होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लगा।
विज्ञापन

सड़कों पर बढ़ते दबाव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में दिक्कत हुई। जाम के चलते जरूरी काम से निकले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें