फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंध विश्वास के चक्कर में महिला ठगों ने फिर उड़ाया लाखों का जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ठगों ने फिर उड़ाया लाखों का जेवर
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मोहल्ले और पास गांवों में महिलाओं का जेवर उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पूजा पाठ कर जेवर को दोगुना करने का झांसा देकर महिला ठगों ने एक बार फिर सोमवार को आधा दर्जन महिलाओं का जेवर उड़ा लिया। ठगी की शिकार महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। इससे पहले भी शहर के भटवलिया मोहल्ले में करीब एक दर्जन महिलओं के साथ ठगी की घटना हाल ही में हो चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली और छेरिहवां गांव में पूजा के बाद जेवर को दोगुना करने का झांसा देने वाली महिला ठग सोमवार को दोपहर में पहुंची। जहां दुर्गावती देवी और नीतू समेत आधा दर्जन महिलाओं ने जेवर को साफ करने के लिए दिया। ठग महिलाएं बोलीं, पूजा पाठ करने के बाद दोगुना कर दिया जाएगा। महिलाएं इनके झांसे में आ गई और लाखों रुपये का जेवर दे दी। जिसे ठगी करने वाली महिलाएं शाम को वापस करने की बात कह कर गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नही लौटी तो कुछ महिलाओं को शक हुआ तो अपने घर के लोगों से पूरी बात बताई, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर शाम को कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। इसी तरह पिछले सप्ताह के भटवलिया वार्ड नम्बर चार में चार मार्च को कुछ महिलांए फेरी लगा कर बर्तन बेचने के लिए पहुंची थी। करीब एक दर्जन महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनके जेवर लेकर चंपत हो गई थी। कतरारी गांव में भी फेरी लगाने वाली महिलाओं ने एक दर्जन लोगों के घरों की महिलाओं के लाखों रुपये के जेवरात तीन मार्च को लेकर फरार हो गई थी। महिलाएं गिरोह सक्रिय होने से कई गांवों में लोग डरे सहमे हुए है कि उनके घर भी पहुंच कर ठगी न कर दे। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि महिलाएं शिकायत करने के लिए आई थीं। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें