सुबह राजकीय इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब ढाई हजार बच्चे विभिन्न स्कूलों से शामिल हुए। यात्रा के बाद बच्चे अपने-अपने विद्यालय चले गए। इसी में राज की कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थी। इन छात्राओं का समूह जैसे ही वापस अपने विद्यालय पहुंचा।
बड़ी संख्या में छात्राएं बीमार हो गई। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को इमरजेंसी पहुंचाया। वहां पर छात्राओं का इलाज किया गया। सूचना पर कॉलेज प्रशासन में वार्ड ओपीडी समेत हर जगह से मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी बुला लिया।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रजनी सीएमएस डॉक्टर क मिश्रा प्रभारी अधीक्षक डॉ अजीत पाल समेत करीब 50 डॉक्टर इमरजेंसी पहुंच गए। सभी ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया। 3:00 तक आधे से अधिक छात्राओं को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।