फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हीरोइन बनाने का दिखाया सपना- आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि पोखरभिंडा निवासी विनायक ने खुद को फिल्म निर्माता बताया और उसे फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने पोखरभिंडा निवासी विनायक पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को रविवार सुबह करीब 11 बजे हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। करीब तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गई, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि पोखरभिंडा निवासी विनायक ने खुद को फिल्म निर्माता बताया और उसे फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की बीमारी और तबीयत बिगड़ने के कारणों की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। दुष्कर्म के आरोपों की जांच भी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें