फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माध्यमिक कक्षाओं में शुल्क दरें बढ़ीं

Thu, 07 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न मदों में नई शुल्क दरें लागू हो गईं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कंद शुक्ल ने निर्धारित दरों पर ही शुल्क वसूलने को कहा है। उन्होंने निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वाले स्कूलों परदंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। कक्षा आठ तक के बच्चों से आरटीई के तहत कोई शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9-10 के लिए विकास शुल्क 10 और कक्षा 11-12 के लिए 15 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। क्रीड़ा व विज्ञान के मद में कक्षा 9 से 12 तक पांच रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा। वार्षिक शुल्क में पंखा शुल्क 20 रुपये, निर्धन शुल्क 10 रुपये, जलपान शुल्क 10 रुपये और वाचनालय 12 रुपये लिया जाएगा। मैगजीन 20 रुपये वार्षिक लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कंद शुक्ल ने बताया कि निर्धारित से अधिक शुल्क लेने पर विद्यालयों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें