फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी को लेकर हंगामा

Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
छात्रों ने मंगलवार को भी हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों ने मंगलवार को भी हंगामा किया। इस सत्र में अब तक तीन बार छात्र शुल्क बढ़ाने को लेकर बवाल कर चुके हैं। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर अधिक शुल्क लेकर लूटखसोट करने का आरोप लगाया। छात्र नेता विजय यादव और मनीष मिश्र के नेतृत्व में छात्रों ने सुबह दस बजे कॉलेज के नामांकन कक्ष में ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि छात्रों से अधिक फीस लिया जा रहा है।

जिसके बारे में सूचना मांगने पर कॉलेज प्रशासन चुप्पी साध बैठा है। ऐसे में छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी अधिक शुल्क लेने को लेकर हंगामा किया गया, पर कोई असर नहीं पड़ रहा। यदि दो दिनों के छात्रों से ली जाने वाली फीस का विवरण नहीं दिया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा। छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज को लूटखसोट का अड्डा बना दिया गया है।
विज्ञापन


थोड़ा कार्य करा कर अधिक रुपये निकाले जा रहे है। नारेबाजी करने वालों में मंजेश कुमार, अंशुल त्रिपाठी, धर्मवीर गुप्ता, निखिल गुप्ता, अकील अहमद, विकास गुप्ता, नीलेश, आलोक पांडेय, उदय यादव, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें