फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार पिता-पुत्र को भलुअनी पुलिस ने दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा जेल

Mon, 06 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक पुजारी हत्याकांड : थाना क्षेत्र के बरौली से दोनों की हुई गिरफ्तारी, अन्यत्र जगह भागने के फिराक में थे दोनों
विज्ञापन

मामले में 10 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। भलुअनी के तेनुआ चौबे गांव निवासी सहायक पुजारी की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का पति व उसका पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पर इंंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने दोनों को बरौली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के सहायक पुजारी अशोक चौबे की बीते मंगलवार की रात गांव के ही पासवान परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुरी के पुत्र संदीप चौबे के बयान पर पुलिस ने दस नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। घटना के अगले दिन पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आठ ज्ञात और प्रकाश में आए दो अज्ञात को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मीरा देवी का पति होशिला और उसका पुत्र सूरज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि बाप-बेटे बरौली में हैं। वह यहां से कहीं अन्यत्र जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद अर्चना सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर दोनों बाप-बेटे को दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि फरार चल रहे दोनों पिता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें