फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही पिता की दरिंदगी की शिकार बेटी

Thu, 09 May 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम की हालत में सुधार नहीं, आरोपी पिता को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में पिता की दरिंदगी का शिकार बनी नौ साल की मासूम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। घटना के दूसरे दिन भी उसे होश नहीं आया है। वहीं, पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने हैवानियत के आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।

मालूम हो कि महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक पिता ने घर में सो रही नौ वर्षीय बेटी से हैवानियत की थी। घटना का पता तब चला जब मासूम के दादा काम से घर आए। बच्ची को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो वहां के हालात देखकर वे भी सन्न रह गए। उन्होंने वहां मौजूद आरोपी पिता को जमकर पीटा और पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्यों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बेटी से हैवानियत के बाद आरोपी पिता ने वहां गिरे खून को पानी से धो दिया था। इतना ही नहीं गांव के लोग जब घर पहुंचे तो उसके चेहरे पर जरा भी सिकन नहीं थी। मालूम हो कि आरोपी की पत्नी ने पति की हरकतों से तंग आकर कुछ माह पहले ही आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है। अब तक उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों की पड़ताल की है। आगे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें