फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता ने बेटी के साथ की छेड़खानी, केस दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले का मामला, बेटी ने तीन माह बाद एसपी से मिलकर दर्ज कराया केस
विज्ञापन


देवरिया। मां के पास सो रही बेटी के साथ पिता ने आधी रात को छेड़खानी की। पिता के इस हरकत से आहत युवती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई के बजाए पुलिस ने मामले को टरका दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिता पर तीन माह बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती अपनी मां के पास 16 अक्तूबर की रात में सोई थी। आरोप है कि रात में पिता करीब दो बजे आया और गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाने पर मां की नींद खुल गई। इस पर पिता मारने पीटने की धमकी देने लगा। दूसरे दिन बेटी ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए टालमटोल करने लगी। युवती ने गोरखपुर रहने वाली बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। दोनों बहनों ने एसपी से मिलकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पिता पर छेड़खानी का केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें