फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप से गोभी के बीच ले जा रहे थे शराब, पकड़ी गई, तस्कर फरार

Tue, 16 Jan 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महज दो सौ मीटर पहले जिले की रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर पुलिस को नहीं लगी भनक
विज्ञापन

बिहार पुलिस ने पकड़ा, चालक को जेल भेजा



देवरिया। मैरवा पुलिस ने रविवार को गोभी लदे पिकअप में शराब की खेप लेकर जा रहे चालक को दबोच लिया। हालांकि पिकअप के आगे कार से चल रहा तस्कर भागने में सफल रहा। जबकि चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट से महज 200 मीटर दूरी पर बिहार का धरनी छापर चेकपोस्ट है। दोपहर में एक पिकअप पर गोभी लादकर चालक ने रामपुर चेक पोस्ट को पार किया। मैरवा के धरनी छापर चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस वालों ने पिकअप रोका। जांच में गोभी के बीच 36 पेटी देशी और 52 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पिकअप चालक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुसहरी गांव निवासी राजनाथ के रूप में हुई।
विज्ञापन

फरार कार सवार तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस ने चालक की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ बता रहा था। जबकि चालक और तस्कर के बीच रामपुर चेक पोस्ट पार करने से पांच मिनट पहले बात हुई थी। मैरवा पुलिस के अनुसार बरामद शराब यूपी की है। अवैध शराब तस्करी में चालक की संलिप्तता है। मैरवा पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों का आरोप है कि मिलीभगत होने के चलते रामपुर चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जांच पुलिसकर्मी नहीं करते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो रामपुर चेक पोस्ट से गुजरने वाले मालवाहनों से जांच में मैरवा पुलिस सर्वाधिक अवैध शराब बरामद करती है।
-
चांदनी के चंगुल से नहीं बच सकी अवैध शराब
बिहार के मैरवा थाना के धरनी छापर चेक पोस्ट पर दरोगा चांदनी कुमारी की तैनाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठंड अधिक होने के कारण चेक पोस्ट के पास पुलिसकर्मी अलाव सेंक रहे थे। जब गोभी लदा पिकअप चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो चांदनी कुमारी अचानक दौड़ीं और पिकअप को रुकने का इशारा किया। तब तक सिपाही भी पहुंच गए। संदेह होने पर दरोगा ने चालक को नीचे उतारने के बाद पिकअप की चेक कराया तो गोभी के नीचे शराब की खेप मिली। ।

बनकटा थाना का रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट संवेदनशील है। बार्डर से अक्सर शराब तस्कर वाहन लेकर निकल जाते हैं, जो मैरवा के धरनी छापर चेक पोस्ट पर पकड़े जाते हैं। बनकटा पुलिस सख्त रहे तो शराब तस्करों पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। पिकअप में गोभी के बीच अवैध शराब छिपाकर तस्कर जा रहा था। इसे गिरफ्तार किया गया।-मनोज कुमार, मैरवा, एसओ
विज्ञापन

बनकटा बार्डर का थाना है। यहां पर सक्रियता रहनी चाहिए। रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के रास्ते शराब तस्करों का वाहन पार करने की जानकारी मुझे नहीं है। बार्डर पर अगर निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है तो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।- एसपी सिंह, सीओ, भाटपाररानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें