तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव में बेटी को बचाने गए पिता की करंट में आने से सोमवार को मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा गांव के रहने वाले रामपति सिंह (45) पुत्र स्व. राम नारायण की बेटी अंजली सोमवार की रात दस बजे फर्राटा पंखा लगा रही थी। पंखे में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गई। उसकी चीख को सुनकर बगल में सो रहे पिता रामपति सिंह उसे बचाने गए। इस दौरान पंखा उनके ऊपर ही गिर गया और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
आनन-फानन इलाज के लिए परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया। पत्नी माधुरी, बेटे अजीत और अमित का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद